गोड्डा, जून 5 -- ललमटिया, प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना द्वारा टैंकर के माध्यम से पेयजल मुहैया न कराने पर अल्पसंख्यक समुदाय के ग्रामीणों ने गुरुवार को ललमटिया लोहंडिया मुख्य सड़क ललमटिया मदरसा के पास बाल्टी डब्बा और अपने अपने घरों के जल पात्र को लेकर एक घंटा तक सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क पर दो पहिया वाहन चार पहिया के अलावा भारी वाहनो की सड़क पर कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार राजमहल परियोजना प्रबंधन के द्वारा दो तीन दिन छोड़कर एक टैंकर पानी दिया जाता है जिसके कारण सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं मिल पाता है।जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि ललमटिया मदरसा के पास पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ।सड़क जाम की सूचना पर ललमटिया थान...