चंदौली, मई 16 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत असवारियां में दलित बस्ती में लगा सरकारी हैंडपंप चार महीने से खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराने के बाद भी हैंडपंप नहीं बन पाया। जिससे इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।ग्रामीण महेंद्र राम, राधेश्याम, बबलू राम, धनई राम, रंजित राम, हरेंद्र प्रताप, भानु राम का कहना है की हैंडपंप नहीं बनने से हम ग्रामीणों को काफी दूरी से पानी लाना पड़ता है। गांव में जल जीवन मिशन योजना से पानी की सप्लाई नाम मात्र की होती है। उसका पानी नल तक पहुंचते ही खत्म हो जाता है। जिससे इसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया की जल्द ही हैंडपंप नहीं बनाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्द...