चंदौली, जून 14 -- टांडाकला, हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया विकासखंड के ग्रामसभा झोरी (छपरा तुरकहा) के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा किया। शिकायत के बाद भी पेयजल की समस्या दूर न होने पर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चेताया जल्द ही पानी की समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

पानी की टंकी का निर्माण ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की है, जिसके तहत बीते साल 2024 में ही छपरा तुरकहा में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। वही अधिकारियों ने मिलीभगत कर कागज पर ही पानी टंकी को चालू दिखा दिया, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। पूरे गांव में मात्र 10 घरों तक ही पानी पहुंच पा रहा है। आरोप लगाया है कि जल निगम के ठेकेदार और अधिकारियों ने सड़कों पर ...