पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू
नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-12 में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसके लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-6 में जल निकासी के लिए नाली बनाने का काम किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी मुताबिक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों तक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए उन सेक्टरों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जहां पर काम अधूरा पड़ा हुआ था। इसके तहत सेक्टर-12 में आपूर्ति लाइन बिछाने का कार्य तेज कर दिया है। वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि अगले एक से दो माह में इस काम के पूरा होने से लोगों को बेहतर और सुचारु पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी काम चल रहा है।औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-6 में जल निकासी के लिए आरसीसी नाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.