फरीदाबाद, मई 4 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। ओल्ड फरीदाबाद के बैंड मार्केट और इस्लाम कॉलोनी में पेयजल किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा सोमवार को भड़क गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग डेढ़ घंटे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते नजर आए। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और निगम अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा शांत कराया। कॉलोनी निवासी बबीता, दीपक, पंकज और महेश्वरी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह चरमराई हुई है। कई-कई दिन तक नलों में पानी नहीं आता और जब आता भी है, तो महज कुछ मिनटों के लिए ही सप्लाई होती है। इससे पीने के पानी के साथ-साथ रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि मजब...