पेयजल और बिजली समस्या को लेकर भाजपा देगी धरना
रांची, मई 10 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी खूंटी जिला कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम गायन से हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, संजीव विजयवर्गीय और कोचे मुंडा सहित कई नेता उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 मई को जिला उपायुक्त कार्यालय के समीप पेयजल और बिजली समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 23 और 24 मई को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी फैसला लिया गया। यह भी पढ़ें- डीसी कार्यालय घेराव को ऐतिहासिक बनाने के लिए रागिनी सिंह ने की बैठक बैठक का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.