गाज़ियाबाद, जून 7 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई इलाकों में रविवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पानी की समस्या इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, अर्थला और आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। भीषण गर्मी में छुट्टी के दिन अचानक उत्पन्न हुए जल संकट के कारण घरेलू कार्यों से लेकर पेयजल की व्यवस्था तक प्रभावित रही। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। रोजाना कई इलाकों में पानी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन सुबह से ही लोग पानी आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कई इलाकों में नलों से पानी नहीं पहुंचा। इससे लोगों को पीने क...