नोएडा, अप्रैल 29 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों ने मंगलवार देर रात हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच भी बहस हुई। लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी में जलापूर्ति ठीक से नहीं हो रही, जिससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में रहने वाले समीर और रानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि परिसर के ब्लॉक ई, बी, ए और विला एरिया में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, जहां पिछले कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- पेजयल समस्या को लेकर परेशान लोगों को निग बीते दो दिनों से स्थिति और गंभीर हो गई है और बार-बार घरों में जलापूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार को पूरे दिन पानी नह...