लखीसराय, मई 10 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत के 2 नंबर वार्ड बी के सुखो यादव ग्रामीण के नजदीक के जलापूर्ति केन्द्र टंकी से पानी की आपूर्ति बंद हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानी है। बिन्देश्वरी यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ऑपरेटर,जेई आदि को शिकायत की गई मगर मरम्मत नहीं किया गया है। बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण बिजली काट दिए जाने से जलापूर्ति ठप होने की बात बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...