काशीपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर। करीब दस साल पहले डिपो में बसों की धुलाई और पेयजल के लिए बोरवेल सबमर्सिबल लगाया गया था। छह दिन पहले मोटर फुंक गई थी। इसके बाद से पेयजल संकट गहरा गया और बसों की धुलाई के अलावा पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गया। डिपो प्रशासन की ओर से जांच पड़ताल कराई गई, तो पता चला कि मोटर खराब हो चुकी हैं और नया बोरवेल कर सबमर्सिबल लगाया जाएगा। इसके लिए रविवार को सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य, प्रभारी सहायक महाप्रबंधक इंदिरा भट्ट, लेखाकार दीपक बिष्ट, सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल की बैठक हुई। जिसमें सबमर्सिबल लगाने के लिए आयी निविदा पर चर्चा की गई। वहीं सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही नया बोरवेल कर सबमर्सिबल लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...