गंगापार, मई 13 -- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच शंकरगढ़ नगर पंचायत ने पेयजल संकट से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण शंकरगढ़ में हर वर्ष गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। कई वार्डों एवं आसपास के इलाकों में लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन ने समय रहते पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

पानी की आपूर्ति की व्यवस्था नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगभग 30 पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें कुछ टैंकर तकनीकी खराबी के कारण उपयोग में नहीं आ पा रहे थे, जिन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल पानी की...