मैनपुरी, जनवरी 29 -- नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या कुछ माह के भीतर पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। नगर पंचायत ने विकास कार्यों को गति देते हुए नगर से सटे इलाकों में नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है और बेहतर जल आपूर्ति के लिए दो पानी की टंकी निर्माण कराने की योजना भी बनाई है। इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है, जल्द मंजूरी मिलने पर काम शुरू करवाया जाएगा। नगर के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत ने मैनपुरी रोड, हड्डी मील, शांति फार्म, मोहल्ला चौधरी सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करवाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं तिवारी प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने बताया कि पानी की आपूर्ति के लिए चल रहे पाइप लाइन क...