बोकारो, जून 15 -- गोमिया के लटकूटा, बैंक मोड़, मस्जिद मुहल्ला, मिशन स्कूल रोड, राजेंद्र होटल गली, बीडीओ रोड आदि मुहल्लो में पेयजल आपूर्ति चालू करने तथा जरकुंडा संयुक्त जलापूर्ति योजना को अविलंब शुरू करने की मांग को लेकर गोमिया बैंक मोड़ में 16 जून को प्रस्तावित सामूहिक धरना को तत्काल स्थगित कर दिया गया है।

जलापूर्ति की स्थिति भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने जानकारी देते हुए बतलाया कि लटकूटा व बैंक मोड़ सहित ससबेड़ा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत में जलापूर्ति शुरू करने के लिए पेयजल स्वच्छता विभाग, तेनुघाट प्रमंडल तेजी से काम कर रही है और सम्भवतः दो तीन दिन में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। कर्री, परतीया, चुट्टे, कुर्कनालो व सीधाबार तथा चतरोचट्टी एवं चिदरी में जलापूर्ति के लिए निर्मित डब्लूटीपी का परिचाल...