सिमडेगा, अप्रैल 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पेयजल संकट पर नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा के बयान पर विधायक भूषण बाड़ा ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने कहा कि शहर 12 दिनों से पानी के लिए तरस रहा है। लेकिन नप अध्यक्ष जनता के दर्द को समझने के बजाय अधिकारियों को बचाने में लगे हैं। विधायक ने कहा कि नप अध्यक्ष का बयान बताता है कि वे जनता के प्रति नहीं बल्कि लापरवाह व्यवस्था के प्रति वफादार हैं। विधायक ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी और कई कर्मी लगातार अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं और नप अध्यक्ष उनका बचाव कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आज से पानी मिलने की उम्मीद यह स्थिति सीधी-सीधी मिलीभगत को दर्शाती है। जिसे अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक भूषण बाड़ा ने भीषण गर्मी में 12 दिन तक जलापूर्ति ठप रहने को गंभीर विफलता बताई है। विधाय...