लखनऊ, फरवरी 3 -- शहर की पेयजल, सीवर और अतिक्रमण की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में माहौल पूरी तरह गर्म रहा। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्षदों का गुस्सा अफसरों पर फूट पड़ा। हालात ऐसे बने कि जल निगम के जेई और अधिशासी अभियंता को बैठक से बाहर निकाल दिया गया, दोबारा मुख्य अभियंता शमीम अख्तर को बुलाया गया। करीब एक घंटे से अधिक सिर्फ सीवर और पेयजल पर चर्चा हुई, लेकिन जवाबों से असंतुष्ट पार्षदों और महापौर ने साफ कर दिया कि अब हवा में रिपोर्ट नहीं, जमीन पर काम चाहिए। -- आप सड़कें खोद रहे हैं, बना नहीं रहे, महापौर की दो-टूक बैठक में जल निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने खुद कड़े शब्दों में कहा कि जल निगम शहर भर में खुदाई कर रहा है, लेकिन सड़कों का...