मधुबनी, मई 13 -- मधुबनी। गर्मी के बीच पेयजल बिजली और सिंचाई योजनाओं को पूरा करने की प्रगति को लेकर डीएम आनंद शर्मा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंगलवार को हुई बैठक में विभिन्न विभागों की टॉप दस योजनाओं की स्थिति जांची गई और लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- पेयजल, बिजली और सिंचाई योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देशपेयजल योजनाओं की समीक्षा उन्होंने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल और लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान हर खेत तक सिंचाई का पानी और जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत बनाए जा रहे चेक डैम के कार्यों की जानकारी ली गई। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी ...