रांची, अप्रैल 15 -- रांची, संवाददाता। झारखंड के चर्चित उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर सौदेबाजी मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद मुख्य सरगना विकास कुमार समेत 45 आरोपियों ने जमानत की गुहार लगाते हुए बुधवार को याचिका दाखिल की। दाखिल याचिका पर गुरुवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई होगी। जेल में बंद एक महिला आरोपी अन्नु कुमारी ने भी याचिका दाखिल की है। मामले में तमाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया था। मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज से जुड़ा है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र के उत्तर अभ्यर्थियों को रटवाते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया था। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.