नई दिल्ली, जुलाई 19 -- अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाए गए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कल यानी 20 जुलाई को होने वाले ससंद मार्च से पहले एक संदेश जारी किया है। वांगचुक ने दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन अस्पताल में भर्ती किए जाने को 'गैरकानूनी हिरासत' करार दिया है। ये संदेश वांगचुक ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 20 जुलाई आजादी का दूसरा आंदोनल भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत। वांगचुक ने आगे लिखा अन्याय से आजादी (जैसे पेपर लीक), डर से आजादी (मेरी गैरकानूनी हिरासत), भारत का दूसरा आजादी का आंदोलन, प्लीज संसद मार्च को सफल बनाइए। सोनम वांगचुक की इस एक्स पोस्ट के आखिर में लिखा है कि, सफदरजंग में मेरी अवैध हिरासत से मेरी पत्नी गीतांजलि के जरिए संदेश भेजा गया। यह भी पढ़ें- कै...