देहरादून, जुलाई 4 -- पौड़ी। अनिल भट्ट परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत पैठाणी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने भाजपा पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार तो नहीं दे पाई मगर पेपर लीक कर उनका भवष्यि जरूर अधर में लटकाते हुए खिलवाड़ करने का काम किया। हरक सिंह ने कहा कि डॉ धन सिंह रावत के स्वास्थ्य मंत्री रहने के बावजूद, पौड़ी जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफरल सेंटर में तब्दील हो गए हैं। कहा कि जनता 2027 में भाजपा को जवाब देगी।पैठाणी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि इस क्षेत्र का लंबे समय तक डॉ शिवानंद नौटियाल ने प्रतिनिधित्व किया आज भी उनके कामों को लोग याद करते है। कहा कि आज उत्तर...