बिहारशरीफ, जून 20 -- कांग्रेसियों ने निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पीएम का पुतला फोटो : कांग्रेस-बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ के पास शनिवार को आक्रोश मार्च निकालते कांग्रेसी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से आक्रोश मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी और पर्चा लीक पर कांग्रेस का विरोध मार्चआक्रोश मार्च का कारण कार्यकर्ताओं ने परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी करते अस्पताल मोड़ के पास पीएम का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि युवा पेपर लीक से, किसान महंगाई से और लाखों छात्र बेरोजगारी की मार से त्रस्त हैं। केन्द्र सरकार लोगों का ध्या...