रांची, मई 19 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में नियुक्तियों का दौर जारी है, वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में पेपर लीक जैसी घटनाओं से नियुक्तियां बाधित हो रही हैं। वे सोमवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित नवनियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम सोरेन ने कहा कि देशभर में पेपर लीक से युवा त्रस्त हैं। हमने यहां (झारखंड) पेपर लीक के नाम पर की गई ठगी का पर्दाफाश कराया और दशकों से लटकी नियुक्तियां पूरी कीं। खुद शिक्षा विभाग में ही पिछले चार महीने में 9000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई है। झारखंड में नियुक्तियों का दौर अनवरत जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन के लिए 10 हजार करोड़ जारी मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत दो...