पेपर लीक व एनटीए को रद्द करने की मांग,आरवाईए ने निकाला एकजुटता मार्च
जहानाबाद, जुलाई 14 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ इंक़लाबी नौजवान सभा ने आंदोलन शुरू किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के समर्थन में आरवाईए ने भाकपा-माले कार्यालय से अरवल मोड़ तक पैदल एकजुटता मार्च निकाला और सभा की। सभा की अध्यक्षता करते हुए आरवाईए के जिला संयोजक डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि जंतर-मंतर पर पिछले 17 दिनों से छात्र, सोनम वांगचुक और आइसा नेता भूख हड़ताल पर हैं। कई छात्रों की हालत नाजुक है, लेकिन तानाशाह सरकार मौन है। आरवाईए ने मांग की कि नीट सहित 80 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, एनटीए को रद्द किया जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए। यह भी पढ़ें- लोदना में डीवाईएफआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.