हाथरस, जुलाई 17 -- हाथरस, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने शुक्रवार को पेपर लीक मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का युवा और छात्र वर्ग लगातार पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठे सवालों ने करोड़ों विद्यार्थियों और उनके परिवारों का विश्वास कमजोर किया है। वर्षों की मेहनत के बाद भी यदि परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष न हो, तो यह छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया "छात्रों की गूंज" अभियान देशभर के छात्रों की समस्याओं, सुझावों और आवाज़ को सीधे सुनने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाना औ...