शामली, जून 10 -- शामली। आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी राष्ट्रीय व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि देश के करोड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और प्रतियोगी परीक्षार्थी वर्षों की मेहनत, आर्थिक निवेश और मानसिक संघर्ष के बाद विभिन्न भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक, परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं उनके भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालती हैं। यह भी पढ़ें- नीट पुनर्परीक्षा एवं अधिनायक लिपिक परीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कहा कि हाल क...