रांची, जून 20 -- रांची। उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में आरोपी अमित कुमार और राज कुमार की ओर से जब्त संपत्ति वापस करने की मांग वाली याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले के अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) अदालत में उपस्थित हुए और जांच रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 29 जून निर्धारित की है। मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से संबंधित वाहन समेत कई सामान जब्त किए थे। इन्हीं जब्त वस्तुओं की वापसी को लेकर दोनों आरोपियों ने अदालत में याचिका दायर की है। गौरतलब है कि 11 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एकत्र कर उन्हें परीक्षा के संभावित प्रश्न और उत्त...