पाकुड़, अप्रैल 13 -- भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा रविवार शाम को बिरसा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन राज्य में लगातार हो रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने और उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के दौरान युवाओं की असामयिक मृत्यु के विरोध में किया गया। मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि एक तरफ राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार विलासिता में व्यस्त है। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। ​इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, अनुग्रहित प्रसाद साह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमृत पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, मनीष पांडेय, दुलाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रा...