पेपर लीक मामले में डीवाईएफआई ने फूंका गृहमंत्री का पुतला
धनबाद, जुलाई 23 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ 22 दिनों से जारी छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारत की जनवादी नौजवान सभा लोदना क्षेत्रीय कमेटी ने बुधवार को लोदना मोड़ फुस बंगला में प्रदर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि देश में 152 पेपर लीक हो चुके हैं, जिसके लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दोषी हैं और उनका इस्तीफा जायज है। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में जिला सचिव नौशाद अंसारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रजा पासवान, नीरज, कुंदन, विनोद, पप्पू, सोनू, विक्की, संजय व टिंकू पासवान, श्याम भुइयां, भोला माली, मनोज कुमार, ज्ञान दास, रिजवान, जियाउर रहमान, राजा अंसारी, जसीम शेख, लालू, मुन्ना खान, गुड्डू शाह, आनंद, जय, राहुल, विक्की कुमार आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.