देहरादून, जुलाई 25 -- देहरादून। पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, सूर्यकांत धस्माना, ज्योति रौतेला, विनीत बंटू, आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...