रामगढ़, जुलाई 31 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। झारखंड में हाल ही में सामने आए पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुजू चौक व दिगवार चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। वहीं नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों की मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भरोसा सरकार की कार्यशैली से टूट रहा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।कार्यकर्ताओं यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ गोंदलीपोखर और गेतलसूद में निकाला मशाल ज...