बहराइच, जुलाई 20 -- बहराइच, संवाददाता। नीट एवं अन्य परीक्षाओं के लीक के विरोध में जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में भूख हड़ताल पर बैठे वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर जबरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों पर लाठी चार्ज एवं सपा संसदों को गिरफ्तार करने पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है तभी से लगातार 95% से अधिक पेपर लीक हो रहे हैं। भविष्य में नौजवानों के लिए घातक साबित होगा। जिस तरह से नौजवानों की आवाज को दबाने के लिए लठियां चार्ज की जा रही हैं तथा सपा सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व में सरकार के विरोध में आवाज उठाई जा रही थी उन्हें तथा अन्य सपा सांसदों को गिरफ्तार किया जाना निंदनीय है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले को ले...