रांची, अप्रैल 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो जेएसएससी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 (विज्ञापन संख्या 06/2023) की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को हुई, लेकिन इसके एक दिन पहले ही 11 अप्रैल की रात से सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप ग्रुप और कुछ न्यूज प्लेटफॉर्म पर प्रश्न पत्र लीक होने की खबरें सामने आने लगीं। देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के होटलों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ठहराने की चर्चाएं भी हुई हैं। वहीं, तमाड़ थाना क्षेत्र में करीब 160 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर से मामले ने और त...