पेपर लीक मामले का फास्ट ट्रैक कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक कदम : मंगल पांडेय
पटना, जुलाई 23 -- पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल पांडेय ने पेपर लीक मामले में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। गुरुवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब किसी प्रकार की ढिलाई या संरक्षण नहीं होगा। सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई होने से वर्षों तक मुकदमे लंबित रहने की प्रवृत्ति समाप्त होगी और दोषियों को समयबद्ध तरीके से सजा मिलेगी। यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन पर सम्राट चौधरी का पहला बयान, कहा- दोषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.