पेपर लीक माफियाओं की जगह अब जेल : योगी
उरई, जुलाई 25 -- उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उरई पहुंचे। इंदिरा स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को भरोसा दिलाता हूं, अब पेपर लीक माफियाओं की जगह जेल है। आपकी मेहनत के साथ सरकार खड़ी है। इस बयान पर पूरा पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा। सीएम ने कहा कि पहले भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल का कारोबार चलता था, जिससे मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाता था। हमारी सरकार ने सख्त कानून बनाकर नकल माफियाओं पर नकेल कसी है। अब बिना सिफारिश, बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। यह भी पढ़ें- नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आप पढ़ाई पर ध्यान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.