बागपत, जुलाई 25 -- बागपत। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का शुक्रवार को बागपत आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री ने कड़ा कानून बना दिया है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। बागपत विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल का स्वागत किया। राष्ट्रवंदना चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर सवार होकर मोहित बेनीवाल का अभिनंदन किया। विधायक योगेश धामा ने उन्हें गदा भेंट की। एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मोहित बेनीवाल ने कहा सदन को न चलने देने का काम राहुल बाबा कर रहे हैं। जब सदन चल रही है तो राहुल बाबा और अखिलेश यादव सड़कों पर आकर कामकाज ठप कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बुनियाद ही पिछड़ा वर्ग विरोधी: केशव प्रसाद नीट परीक्षा लीक और जं...