पेपर लीक पर रोजाना सुनवाई, 3 महीने में ट्रायल पूरा; पटना समेत 3 शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन
विधि संवाददाता, जुलाई 28 -- शंभू शरण, पटना। बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक जैसे मामलों पर अब फास्ट ट्रैक सुनवाई होगी। पटना हाईकोर्ट ने राज्य में 'द पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मींस) एक्ट, 2024' के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए 3 विशेष अदालतें गठित करने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल कोर्ट पटना, लखीसराय और पूर्णिया में खोले जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने इन शहरों में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश स्तर के 3 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। इन अदालतों में चार्जशीट दाखिल होने के दिन से रोजाना सुनवाई होगी और 3 महीने के भीतर ट्रायल पूरा कर फैसला सुनाया जाएगा। पटना हाईकोर्ट ने इन पेपर लीक केस के लिए गठित इन विशेष अदालतों के लिए पीठासीन अधिकारियों के नाम भी तय कर दिए हैं। पटना के स्पेशल कोर्ट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.