पेपर लीक पर जताया गुस्सा, मंत्री का मांगा इस्तीफा
अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- स्याल्दे। ब्लॉक के बजरखोड़ा में रविवार को पेपर लीक के मामलों में लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। इसके अलावा लोगों ने जंतर मंतर में चल रहे आंदोलन का भी समर्थन किया। लोगों ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है और इन मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों के सांसद और विधायक आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर मौन हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर विषय पर उनकी स्पष्ट राय क्यों सामने नहीं आ रही है। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस कहा कि उत्तराखंड की जनता जनहित, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक संघर्षों के लिए जानी जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.