चम्पावत, जुलाई 21 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में पेपर लीक को लेकर युवाओं का विरोध जारी है। युवाओं ने हाथ में तख्ती लेकर विरोध जताया। बार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने आंदोलन को समर्थन दिया। चम्पावत में मंगलवार को युवाओं का विरोध जारी रहा। युवा संदीप भट्ट के नेतृत्व में युवाओं ने दिल्ली में चल रहे सीजेपी के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने हाथों में तख्ती लेकर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया। युवा संदीप भट्ट ने बीते दिन संसद मार्च कर रहे युवाओं पर किए लाठी चार्ज की निंदा की। कहा कि सरकार शांतिपूर्वक आंदोलन को सख्ती से कुचलने का प्रयास कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'छात्रों में आक्रोश भरा है', चिराग पासवान बोले- मैं उनकी आवाज दबाने के पक्ष में नहीं हूं बाद में पूर्व बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, नरेश ढेक, यतीश जोशी ...