पूर्णिया, जुलाई 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों, बदहाल शिक्षा व्यवस्था तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को थाना चौक पर छात्रों एवं युवाओं के द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गयी। यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि आम छात्रों और युवाओं की पहल पर आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक छात्र-युवा एवं नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों युवाओं के भविष्य को अनिश्चितता के दौर में धकेल दिया है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक एवं बदहाल शिक्षा व्यवस्था के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल वर्षों की मेहनत, आर्थिक संसाधनों और मानसिक ऊर्जा लगाने के बाद जब परीक्षाएँ रद्द हो...