पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे आसपा व भीम आर्मी के कार्यकर्ता
बांदा, जुलाई 25 -- बांदा, संवाददाता। बांदा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पेपर लीक, भर्ती घोटालों और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। आंबेडकर पार्क में इकट्ठा होकर महाराणा प्रताप से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कई थानों का पुलिस बल सीओ तैनात रहे। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नीट, जेईई, एसएससी, रेलवे, पुलिस और शिक्षक भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इससे छात्रों का परीक्षा प्रण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.