पेपर लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, जंतर-मंतर आंदोलन को दिया समर्थन
गया, जुलाई 20 -- पेपर लीक, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को गया जी में छात्र युवा ने आक्रोश दिवस मनाया। हजारों की संख्या में छात्र बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गांधी मैदान में बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान टाउन डीएसपी सरोज कुमार एवं सिविल लाइन थानाध्यक्ष मो. शमीम अहमद मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की बातें सुनीं और उनका ज्ञापन स्वीकार किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा व सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.