देहरादून, जुलाई 20 -- देहरादून। भीम आर्मी ने पेपर लीक मामलों के विरोध में सोमवार को गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग उठाई। प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए।भीम आर्मी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के समर्थन में आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हटाए जाने की भी निंदा की। यह भी पढ़ें- 20 जुलाई को ही CJP का संसद मार्च क...