खगडि़या, जून 18 -- गोगरी। एक संवाददाता पेपर लीक के विरोध में प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। नगर परिषद प्रखंड कांग्रेस कमिटी गोगरी के तत्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष ई. आलोक भूषण के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रजिस्ट्री मोड़ गोगरी चौक पर पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि परीक्षा में हुए पेपर लीक को देश के लाखों-करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण परीक्षा में बार-बार अनियमितताओं का सामने आना केंद्र सरकार की विफलता है। यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने का अभियान है।आज यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रतिरोध मार...