रांची, फरवरी 18 -- रांची। जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के नाम पर करीब 50 लाख रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी अनीश कुमार की जमानत याचिका पर बुधवार को सीआईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस डायरी की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। आरोपी अनीश 14 फरवरी से न्यायिक हिरासत में है और उसने 17 फरवरी को जमानत के लिए गुहार लगाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...