नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नीट पेपर लीक, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम और सिलेंडर की मारामारी को लेकर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने दादरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर ने कहा कि नीट पेपर लीक होने से 22 लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। सरकार की लचर व्यवस्था से मेहनत कर रहे छात्रों का विश्वास टूट रहा है। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों की वजह से महंगाई लगातार बढ़ रही है। देश- प्रदेश में सिलेंडर को लेकर मारामारी मची है, लेकिन सरकार का जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं हैं। यह भी पढ़ें- कालसी में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और नीट पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन दादरी शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती और खराब...