देहरादून, जून 26 -- देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की ओर से शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। शुक्रवार को डीएम कार्यालय में पहुंचकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि देश और प्रदेश का युवा आज गहरे संकट से गुजर रहा है। वर्षों की मेहनत और सपनों के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब के कारण मानसिक तनाव, असुरक्षा और निराशा का सामना कर रहे हैं। नकल माफिया और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का सरकारी नौकरियों एवं परीक्षा प्रणाली से विश्वास लगातार कमजोर होता जा रहा है। यह भी पढ़ें- आईसीयू में पहुंच चुकी है शिक्षा व्यवस्था : कांग्रेस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...