बगहा, जून 18 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय आल इंडिया यूथ फेडरेशन के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने शहर में जुलूस निकालकर नीट परीक्षा तथा सहायक शिक्षा अधिकारी परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष तारीक अनवर ने कहा कि देश और बिहार में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। इससे छात्रों के बीच गहरा आक्रोश और निराशा का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा रद्...