गाजीपुर, मई 14 -- गाजीपुर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई जिला विद्युत समिति की बैठक से बाहर निकलकर समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने और रद्द किए जाने पर सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने पेपर लीक के आरोपियों के लिए आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान करने की मांग की। इस दौरान विधायक ने प्रतीक यादव के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है। एक ही परीक्षा केंद्र से बड़ी संख्या में छात्रों के असामान्य रूप से उच्च अंक आना संदेह पैदा करता है। यह भी पढ़ें- यह सीधे-सीधे परीक्षा तंत्र की विफलता उनका आरोप है कि ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती हैं और इसका सबसे अधिक असर गरीब व मेहनती...