नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- पटना से पकड़े गए परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात पर अब आर्थिक अपराध शाखा शिकंजा कसेगा। कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के आरोपित संजय कुमार प्रभात को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) रिमांड पर लेगी। ईओयू ने इसके लिए विशेष कोर्ट में आवेदन किया है। इसके साथ ही ईओयू ने संजय कुमार प्रभात से जुड़ी जानकारी को लेकर उत्तराखंड, तेलंगाना और दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुमार प्रभात के पास से बरामद हुए दो मोबाइल फोन का कॉल डिटेल्स भी निकाला जा रहा है। उससे पूछताछ में ईओयू को बीपीएससी-टीआरई-3 समेत कई परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले नेटवर्क की जानकारी मिलने की संभावना है। संजीव मुखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य संजय को मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया था। राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.