नई दिल्ली, जून 27 -- महाराष्ट्र में रविवार को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला ठाणे जिले के भिवंडी में हुई एक छापेमारी के बाद लिया गया। छापेमारी के दौरान कुछ लोगों के पास ऐसे कई प्रश्न मिले, जो वास्तविक प्रश्नपत्र के सवालों से मिलते-जुलते थे। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्थिति की गंभीरता और मामले की गहन जांच की आवश्यकता को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी गई। ठाणे जिला प्रशासन के अनुसार इस गड़बड़ी का पता शनिवार तड़के उस समय चला, जब पुलिस ने भिवंडी में परीक्षा के प्रश्नपत्रों से जुड़ी अनधिकृत जानकारी रखने वाले कुछ लोगों के बारे में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- TET : पेपर लीक के चलते महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा स्थगित, कल होना था एग्जाम...