रुडकी, जुलाई 28 -- रुड़की, संवाददाता। सुराज सेवा दल ने उत्तराखंड में लगातार पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और सरकारी शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति को कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की। सुराज सेवा दल के तहसील अध्यक्ष नितिन कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जेएम दीपक रामचन्द्र शेट को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में बार-बार पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और परीक्षाएं रद्द होने की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वर्षों की मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास लगातार टूट रहा है, जिससे पूरे परीक्षा तंत्र की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुराज सेवा दल ने मांगा धन सिंह रावत का इस्तीफा

हिंदी हिन्दुस...